आयुर्वेद में घृतकुमारी को महाराजा का स्थान दिया गया है एवं औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी भी कहा जाता है। इसकी कई जातियां होती हैं, लेकिन प्रथम 5 ही मानव शरीर के लिए उपयोगी हैं। जिसमें बारना डेंसीस नाम की जाति प्रथम स्थान पर है। एलोवेरा (Aloevera Ke Fayde) देखने में यह अवश्य अजीब सा पौधा है लेकिन इसके गुणों का कहीं कोई अंत नहीं है। यह जहां त्वचा की खराबी, धूप से झुलसी त्वचा,गर्भाशय के रोग, आंखों के काले घेरों, बवासीर, डायबिटीज पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द, मुंहासे, रूखी त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, फटी एड़ियों के लिए यह फ़ायदेमंद है वहीं दूसरी तरफ यह खून की कमी को दूर करता है तथा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
1 इसमें 18 धातु, 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है। इसे त्वचा पर लगाना भी उतना ही लाभप्रद होता है। इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर एवं काटकर रस निकाला जाता है। 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है।
एलोवेरा के फायदे- Aloevera Ke Fayde
इसे संजीवनी के नाम से संबोधित करना किसी भी प्रकार की अतिशयोक्ति नहीं कहलाई जा सकती है। इसकी पूरे विश्व भर में 400 से ज़्यादा प्रजातियां पायी जाती हैं हैं, परंतु इनमें से केवल 5 प्रजातियां हीं हमारे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी हैं। आइए, इस लेख में हम आपको एलोवेरा के चालीस गज़ब फ़ायदों के विषय में बताएँगे।
इसे भी पढ़े :- किसमिस खाली पेट या भिगोकर खानेके हैरान कर देने बाले फायदे
यह खून की कमी को दूर करता है तथा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह रक्त में शुगर लेवेल को नियंत्रित रखता है।
एलोवेरा जैल या ज्यूस मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार व स्वस्थ होंगे। एलोवेरा के कण-कण में सुंदर एवं स्वस्थ रहने के कई-कई राज छुपे पड़े हैं। यह संपूर्ण शरीर का कायाकल्प करता है। बस, जरूरत है तो रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से थोड़ा सा समय अपने लिए चुराकर इसे अपनाने का।
इसका प्रयोग एक पौष्टिक आहार के रूप में भी होता है। विभिन्न मिनरल्स, विटामिन्स से युक्त आलोवेरा थोड़ी गर्मी के साथ अपना प्रभाव देता है।
इसे भी पढ़े :- सेब खाने के फायदे जानकर अचरज में पड़ जाएंगे
जलने, कटने पर, अंदरूनी चोटों पर एलोवेरा अपने एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण के कारण घाव को जल्दी भरता है।
रोज सुबह इसके लगभग एक छोटे प्याले के सेवन से दिन-भर शरीर में ताकत और स्फूर्ति बनी रहती है।
स्वास्थ सम्बन्धी अपडेट के लिए हमारे TELEGRAM और WHATSAPP ग्रुप को ज्वाइन करना न भूले
नोट:- healthayurindia.com के इस आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है। कृपया इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।